जेसीबी के टायर में जोरदार ब्लास्ट, 6 फीट हवा में उछले युवक, हेल्पर की मौत, 3 घायल, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा, VIDEO

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। जेसीबी मशीन के बड़े टायर में हवा भरने के दौरान अचानक भीषण विस्फोट होने से यह हादसा हो गया। वहीं इस हादसे में तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टायर फटने के बाद लोग हवा में उछलते दिखाई दे रहे है। घटना बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बोदरी स्थित फॉर्च्यून एलीमेंट की निर्माणाधीन कॉलोनी परिसर में खड़ी जेसीबी मशीन के पंचर टायर की मरम्मत के बाद उसमें हवा भरी जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लोग टायर पर बैठे हुए थे और आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक टायर में जोरदार धमाका हो गया।

धमाका इतना जोरदार था कि टायर पर बैठे और आसपास खड़े लोग करीब 6 से 8 फीट तक हवा में उछल गए। हादसे में हेल्पर उमाकांत कौशिक (22 वर्ष) निवासी सीपत गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि विस्फोट की तीव्रता के कारण उसका जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना सीसीटीवी में हुई कैद 

वहीं इस हादसे में टायर मिस्त्री ओसामा, जेसीबी चालक भूपेंद्र राव और कर्मचारी अमृत लाल यादव घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टायर फटते ही हेल्पर, मैकेनिक और अन्य लोग हवा में उछलते दिखाई दे रहे हैं। 

सूचना मिलने पर चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में टायर में अत्यधिक दबाव बनने के कारण ब्लास्ट होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सुरक्षा मानकों के पालन और संभावित लापरवाही के पहलुओं की भी जांच कर रही है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

11 केवी लाइन पर करंट की चपेट में आकर झुलसा ठेका कर्मी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button