यात्री बस पटली : 2 लोगों की मौत, 7 गंभीर, कुछ को आई मामूली चोटे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- बुधवार सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 7 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार लैलूंगा से रायगढ़ चलने वाली सिटी बस बुधवार की सुबह साढ़े 7 बजे घरघोड़ा के चारभांठा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 20 से ज्यादा यात्री सवार थे। जिसमें से 2 पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 7 यात्रियों गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है। वहीं कुछ यात्रियों को मामूली चोट लगी है। राहगीरों ने हादसे की सूचना घरघोड़ा थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर राहत और बचाव कार्य चलाया।
इधर हादसे के बाद बस का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने कहा कि फरार वाहन ड्राइवर की तलाश की जा रही है। बस सड़क किनारे खाली जमीन पर पलट गई थी, जिसे घटनास्थल से हटाया जा रहा है। हादसे में बस के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। बस की कांच भी टूट गई है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल