राजिम ब्रेकिंग: बोलेरो और कार में जोरदार टक्कर, बोलेरो पलटी, एक की मौत, 8 घायल, 2 की हालत गंभीर, पूर्व विधायक की दिखी संवेदनशीलता

पूर्व विधायक ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल रुककर बोलेरो में सवार लोगों को वाहन से बाहर निकाला।

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम से एक बड़ी खबर आ रही है जहां एक कार और बोलेरो में भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद बोलेरो पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया जा रहा है। घटना गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार राजिम-गरियाबंद मार्ग पर सिंधौरी के पहले राइस मिल के पास बोलेरो वाहन और कार में भीषण टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि मैनपुर क्षेत्र के ग्राम गिरोला निवासी नेताम परिवार बोलेरो में सवार होकर रायपुर गया था। देर शाम वे रायपुर से गिरोला लौट रहे थे। राजिम से आगे निकलते ही बोलेरो वाहन की सामने से आ रही अज्ञात कार से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद कार सवार भाग निकले। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो वाहन पलट गई। बोलेरो में 9 लोग सवार थे।

पूर्व विधायक की दिखी संवेदनशीलता

घटना के दौरान गरियाबंद प्रवास से लौट रहे पूर्व विधायक धनेंद्र साहू ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल रुककर बोलेरो में सवार लोगों को वाहन से बाहर निकाला। घायलों को अपनी गाड़ी से राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पूर्व विधायक धनेंद्र साहू और नपा के पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंग ने बीएमओ वीरेंद्र हिरौंदिया से बात कर घायलों की जानकारी ली। उन्होंने घायलों से भी बात की और मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रायपुर रेफर किया जा रहा है।

जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद एक महिला को मृत घोषित कर दिया। हादसे में बोलेरो चालक समेत 8 लोग घायल हो गए। इसमें एक 16 साल की लड़की भी शामिल है। डॉक्टरों ने सभी लोगों का प्राथमिक उपचार किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

घायलों की सूची 

दुर्घटना में एलमती पत्नी कोमल प्रसाद (35 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि बोलेरो चालक दुर्योधन नागेश पुत्र थंगू राम नागेश (28 वर्ष), लता पारस पुत्री यमेंद्र कुमार पारस (16 वर्ष), नीता पारस पत्नी अमेंद्र कुमार (40 वर्ष), आशीष पारस पुत्र कोमल प्रसाद पारस (6 वर्ष), मीनेश गोड़ पुत्र अकबर गोड़ (35 वर्ष), यमेंद्र कुमार ओटी पुत्र पिलसाई ओटी (41 वर्ष), अजय कुमार सोम पुत्र रामलाल सोम (35 वर्ष) और कोमल प्रसाद पुत्र पिलसाई (35 वर्ष) घायल हो गए।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम-गरियाबंद मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, युवक की दर्दनाक मौत, सिर फटने से भेजा हुआ बाहर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film