अभनपुर ब्रेकिंग: शराब दुकान के पास युवक का अर्धनग्न शव मिला, शरीर पर चोट के निशान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शराब दुकान के पास एक अज्ञात युवक का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मामला रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे पड़े युवक के शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची अभनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। उसके चेहरे और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है और हर एंगल से जांच की जा रही है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। अभी मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX











