कलयुगी बेटे ने की मां की निर्मम हत्या: खाना बना रही थी मां, तभी हथौड़े से हमला किया, प्रारंभिक जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजधानी रायपुर में खाना बनाते समय कलयुगी बेटे ने अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार ग्राम टेकारी में एक युवक ने अपनी 55 वर्षीय बुजुर्ग मां फूल बाई की हथौड़े से हमलाकर हत्या कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि आरोपित युवक मानसिक बीमार है। कुछ दिन पहले माना अस्पताल में भर्ती हुआ था। वहीं मृतिका का पति चौकीदार है।
बताया जा रहा है कि वारदात के समय मृतिका का पति चौकीदारी करने गया था। इसी दौरान सुबह सुबह 10 बजे के आसपास फूल बाई खाना बना रही थी। इसी दौरान उसके बेटे ने मां पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इससे फूल बाई की मौके पर ही मौत हो गई। मुजगहन थाना प्रभारी विजय ठाकुर ने बताया कि घटना तकरीबन सुबह 10 बजे की है। मृतिका खाना बना रही थी। उसी दौरान पीछे से आकर हथौड़े से उसके सिर में मारकर हत्या कर दी गई है। आरोपी की पतासाजी की जा रही है वह अभी फरार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film