पेड़ पर लटके मिला युवक का शव, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– 45 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटके मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम परसहीखार में एक 45 वर्षीय युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान भीम धिरही के रूप में हुई है। वह वार्ड नंबर 11, गुरुघासीदास मोहल्ले का निवासी था। गुरुवार शाम लगभग 6 बजे भीम घर से घूमने निकला था। रात तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजन चिंतित हो गए। शुक्रवार सुबह खेत में काम करने पहुंचे किसानों ने एक व्यक्ति को पेड़ पर लटका देखा। उन्होंने तुरंत अकलतरा पुलिस को सूचना दी।

जांच के बाद आत्महत्या के कारणों का चलेगा पता

पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान की। मृतक ने गमछे से फांसी लगाई थी। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आत्महत्या का वास्तविक कारण सामने आ सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रेमी की प्रताड़ना से परेशान युवती ने की आत्महत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button