शिक्षिका को हर्बल सामान का प्रचार करना पड़ा भारी, DEO ने किया निलंबित, अन्य शिक्षकों पर भी कार्यवाही की अनुशंसा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शिक्षिका को हर्बल सामान का प्रचार-प्रसार करना भारी पड़ गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने सहायक शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही कुछ अन्य शिक्षकों के लिए अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु अनुशंसा सहित प्रस्ताव भेजा गया है। 

जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग ने एक वेब पोर्टल पर प्रकाशित समाचार “दुर्ग में शिक्षक बने हर्बल गुरू, स्कूल की जगह अब फिटनेस और फार्मूला बेचने में व्यस्त” को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई गई। जांच में यह मिला कि कुछ शिक्षक हर्बल उत्पादों के प्रचार-प्रसार, हर्बल लाइफ सदस्यता दिलाने, स्कूल समय में ऑफिस मीटिंग करने तथा ऑनलाइन सेशन लेने में संलग्न पाए गए, जिससे शैक्षणिक गतिविधियाँ प्रभावित हो रही थीं।

जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, धमधा ने  शासकीय विद्यालयों में पदस्थ लोमन वर्मा, व्याख्याता (शास.उ.मा.वि. घोटवानी), बलदाउ पटेल, सी.ए.सी. संकुल केन्द्र बोरी (मूल पद-शिक्षक एल.बी.), मुकेश चतुर्वेदी, शिक्षक (एल.बी.) शास. पूर्व माध्यमिक शाला दनिया एवं खिलेश्वरी चतुर्वेदी, सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला फुण्डा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से हर्बल उत्पादों के प्रचार-प्रसार में संलग्न पाए गए।

सहायक शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित

प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने खिलेश्वरी चतुर्वेदी, सहायक शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही, लोमन वर्मा, व्याख्याता के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु अनुशंसा सहित प्रस्ताव संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर को प्रेषित किया गया है। इसी प्रकार, बलदाउ पटेल एवं मुकेश चतुर्वेदी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु अनुशंसा सहित प्रस्ताव संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग दुर्ग की ओर भेजा गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि शासकीय सेवकों का दायित्व विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। सेवा आचरण नियमों के विपरीत इस प्रकार की गतिविधियों को कतई सहन नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसे कृत्यों में संलग्न पाए जाने वाले शासकीय सेवकों के विरुद्ध और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BM4cHVhLYrPLudwEhQHVBB?mode=ac_t

यह खबर भी जरुर पढ़े

शिक्षा विभाग ने अनियमितता पर की सख्त कार्रवाई: प्रभारी प्रधान पाठक की वार्षिक वेतन वृद्धि रुकी एवं संकुल समन्वयक निलंबित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल