5 हजार की उधारी के लिए युवक की हत्या, घर के पीछे फेंका शव, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 5 हजार की उधारी के लिए युवक की गला दबाकर हत्या कर दिया। वारदात के बाद साक्ष्य मिटाने शव को घर के पीछे फेंक दिया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र का है।

27 अप्रैल को मिली थी लाश

जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल को ग्राम कुम्हीचुआ में देवव्रत तुरी (30 वर्ष) का शव उसके निर्माणाधीन मकान के पीछे बाड़ी में संदिग्ध अवस्था में मिला था। सूचना मिलते ही कापू पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने और गले की हड्डी टूटने से मौत की पुष्टि होने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ के बावजूद शुरुआती दौर में पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला।

5 हजार की उधारी के लिए हत्या

जांच के दौरान पुलिस को मृतक और गांव के ही करमसाय नागेसिया (42 वर्ष) के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर लंबे समय से विवाद की जानकारी मिली। संदेह के आधार पर करमसाय नागेसिया को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि करीब छह साल पहले देवव्रत ने उससे 5 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसे वह लौटा नहीं रहा था। इसी बात को लेकर उसके मन में गहरी रंजिश थी।

घटना की रात 26 अप्रैल को आरोपी ने देवव्रत को घर के पास अकेला देखकर उसका पीछा किया और दरवाजे के पास पकड़कर मुंह व गला दबा दिया। जमीन पर पटककर तब तक दबाए रखा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को घर के पीछे फेंककर साक्ष्य छिपाने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी करमसाय नागेसिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

थप्पड़ का बदला लेने युवक की हत्या, एक ही परिवार के लोगों ने फरसे से गला रेता, दो महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button