मंदिर हसौद गैंगरेप मामला: मुख्य आरोपी के पिता का आया बड़ा बयान, कही ये बात

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजधानी रायपुर में रक्षाबंधन के दिन हुए दो बहनों के साथ गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी के पिता ने वीडियो जारी किया है। लक्ष्मी नारायण सिंह ठाकुर पूर्व में मंदिर हसौद मंडल के भाजपा उपाध्यक्ष थे। अब इस पद से उन्होंने त्यागपत्र दे दिया है। ये बात उन्होंने खुद वीडियो जारी करके बताया है।

इस वीडियो में लक्ष्मी नारायण सिंह ठाकुर ने कहा कि बीते दिनों हुई दुष्कर्म की घटना की निंदा करता हूं। पीड़िता को जल्द न्याय मिलने की अपेक्षा करता हूं। मैं दुखी मन से क्षेत्रीय जनता की संवेदनाओं के साथ हूं। कांग्रेस लगातार इस मामले को लेकर दुष्प्रचार कर रही है, जिसकी मैं घोर निंदा करता हूं।

आगे उन्होंने कहा कि मुझे भारतीय संविधान, पुलिस प्रशासन और न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है। मैं चाहता हूं कि पूरे मामले की निष्पक्ष और जल्द जांच हो। इस घटना के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। जिससे पीड़िता को न्याय मिल सके।

जानिए पूरा मामला

रक्षा बंधन मनाकर एक युवक के साथ दो युवतियां रायपुर की ओर लौट रही थीं। तभी मंदिर हसौद के आगे रिम्स अस्पताल के पास 10 युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। पहले तो उन्होंने लूटपाट की। फिर उनके साथ चाकू की नोंक पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया था। पढ़िए पूरी खबर…

रायपुर में 2 बहनों के साथ गैंगरेप : 10 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी भाजपा नेता का बेटा निकला

दो सगी बहनों से गैंगरेप मामले में नया खुलासा: ASI का बेटा भी शामिल, जिस थाने में दर्ज हुआ केस वहीं पदस्थ है पिता

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल