मेला ग्राउंड में चल रहा था देह व्यापार, 2 महिला-पुरूष आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए

मेला ग्राउंड के पास महिला-पुरूष आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में शनिवार रात को पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। जांजगीर चांपा जिले के मेला ग्राउंड के पास मकान में छापेमारी कर आपत्तिजनक स्थिति में 2 पुरुष और 2 महिला को पकड़ा है। पुलिस संचालिका समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार द्रौपदी भट्ट अपने मकान में महिलाओं को बुलाकर कुछ दिनों से देह व्यापार चला रही थी। शिकायत मिलने के बाद टीम बनाकर घर में छापा मारा गया। जिसमें दो पुरुष और दो महिला को संदिग्ध अवस्था में पाया गया।

वही पुलिस ने अन्य दो महिला और संचालिक द्रौपदी भट्ट को पकड़ गया। जिनके पास से देह व्यापार के पैसे करीब 3 हजार रुपए, आपत्तिजनक सामान, बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है। शिवरीनारायण थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ईश्वर साहू (38 वर्ष) निवासी सारंगढ़, चूड़ामणि मानिकपुरी (25 वर्ष) निवासी बलौदाबाजार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।

संचालिका के परिवार को दूसरे जगह भेजने की मांग

स्थानीय लोगों ने पिछले दिनों से देह व्यापार को बंद कराने के लिए थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है। अब देह व्यापार चला रही महिला के परिवार को दूसरे जगह भेजने की मांग की है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट : पुलिस ने किया रेड, विदेशी सहित 8 लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिली

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल