प्रेमी के घर युवती ने की आत्महत्या: पिता ने लगाए गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- प्यार में धोखा खाने के बाद एक युवती ने प्रेमी के घर पहुंचकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। मामला कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

नेहा यादव

मृतका का नाम नेहा यादव (20) बताई जा रही है। युवती और उसके प्रेमी बीते 5 साल से प्रेम प्रसंग में थे। शनिवार को युवती की लाश उसके प्रेमी के घर में फांसी के फंदे पर लटकती मिली। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि मामला सुसाइड का नहीं बल्कि हत्या का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, कुंजनगर में रहने वाले नरेश यादव की 20 साल की बेटी नेहा यादव ने पोखरीपारा में प्रेमी निखिल यादव के घर पर फांसी लगा ली। मृतका के पिता नरेश यादव ने बताया कि शुक्रवार 5 जनवरी की दोपहर 3 बजे नेहा घर से घूमने का कहकर निकली थी जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। इसके बाद शनिवार देर शाम परिजनों को निखिल के घर में नेहा के फांसी लगाने की जानकारी मिली। फांसी लगाने के बाद निखिल के परिजन तत्काल नेहा को अस्पताल लेकर गए थे। इसके बाद नेहा के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही नेहा के परिजन भी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

निखिल

ब्रेकअप के दोनों के बीच फिर से शुरू हुई थी बातचीत

नेहा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी का सीतामढ़ी निवासी निखिल के साथ अफेयर की बात सामने आने के बाद दोनों की शादी की बात चली थी। लेकिन दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद के बाद उनका ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के कुछ समय बाद फिर से हाल ही में दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। पिता के अनुसार, उसकी बेटी नेहा का कहना था कि युवक किसी दूसरी लड़की से प्यार करने लगा था। नेहा जब भी उसका विरोध करती थी तो युवक मना करता था। वहीं निखिल को नेहा का किसी दूसरे युवक के साथ अफेयर होने का शक था। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था।

नेहा का मोबाइल से खुलेंगे राज

पिता का आरोप है कि निखिल व उसके परिजनों ने नेहा की हत्या कर फांसी पर लटका दिया है। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतक की परिजनों का बयान दर्ज किया है और आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने नेहा का मोबाइल जब्त कर लिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरूर पढ़े

प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमिका ने अपने ही घर में कर दिया ऐसा कांड, सीधे पहुंच गई जेल, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन