राजिम कुंभ की तैयारी को लेकर धर्मस्व मंत्री लेंगे बैठक, इस दिन पहुंचेंगे राजिम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम मेला के आयोजन व तैयारियों की समीक्षा करने धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में 3 फरवरी को केन्द्रीय समिति एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बैठक रखी गई है। यह बैठक दोपहर 2 बजे के बाद मेला स्थल पर रखा गया है।

इस बैठक में गरियाबंद, रायपुर, धमतरी जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के अलावा मेला से संबंधित विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहेंगे। बता दें कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा राजिम माघी पुन्नी मेला का आयोजन किया जाता था। इस वर्ष भाजपा सरकार द्वारा राजिम कुंभ मेला करने की घोषणा हुई है।

इस वर्ष राजिम मेले का आयोजन 24 फरवरी से 8 मार्च तक किया जाएगा। इसके तैयारी हेतु गरियाबंद जिला प्रशासन के साथ संस्कृति, पर्यटन और धर्मस्व विभाग के अधिकारी अपने-अपने स्तर पर जुट गए हैं, लेकिन मेला स्थल पर तैयारी शून्य की स्थिति में है। 

मेला की तैयारी को लेकर लोगों में चर्चा का विषय है की मात्र 20 दिनों मे तैयारी किस तरह से संभव होगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

बागेश्वर धाम के पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का राजिम कुंभ मे लगेगा दरबार! धर्मस्व मंत्री ने दिया न्यौता

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल