लोकसभा चुनाव 2024 : विधायक मोतीलाल साहू ने किया चुनावी दौरा, भाजपा के समर्थन में किया अपील

राष्ट्र के नवनिर्माण की खातिर मोदी जी जरूरी है - मोतीलाल साहू

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) राजिम:- महासमुंद लोकसभा चुनाव के प्रभारी एवं रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू राजिम विधानसभा क्षेत्र के चुनावी दौरा में राजिम, पेपरछेड़ी, बाबाकूपी, फिंगेश्वर, छुरा, गरियाबंद एवं कुरुद, पांडुका में साहू समाज एवं सर्व समाज के प्रमुखों से भेंट मुलाकात कर भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील किये।

साहू समाज के साथ-साथ अन्य समाज के प्रमुखों से भेंट मुलाकात में श्री साहू ने कहा कि देश के गरीब, मजदूर, किसान, युवा तथा महिलाओं की रक्षा, महिला सशक्तिकरण, राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने, राष्ट्र के नवनिर्माण, भारत देश को विश्व गुरु बनाने के लिए मोदी जी जरूरी है। भाजपा साहू समाज के साथ-साथ सभी समाज के लोग राष्ट्र को पहली प्राथमिकता देते हैं। इसलिए राष्ट्र के सम्मान में सभी समाज के लोग मोदी जी के प्रत्याशी को जीत दिलाये। कमल छाप पर बटन दबाकर मोदी जी को मजबूत बनाएं।

दौरे में ये हुए शामिल

विधायक मोतीलाल साहू के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार साहू, साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू, समिति के संरक्षक बोधन साहू, रामूराम साहू, कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वरी साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष टीकम साहू, युवा नेता वीरेंद्र साहू, खोमन साहू, तरुण साहू आदि दौरे में शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरूर पढ़े

लगभग 1 लाख महिलाओं ने सेल्फी लेकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराया जिले का नाम

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल