रेत माफियाओं पर विधायक हुए सख्त, कड़ी कार्रवाई करने कलेक्टर को दिए निर्देश, रेत के अवैध परिवहन करते 16 वाहन जप्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिला अंतर्गत राजिम विधानसभा क्षेत्र के रावड़, हथखोज, परसदाजोशी, चौबेबांधा और सिंधौरी आदि ग्रामों में अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन धड़ल्ले से चल रहा है । इसकी खबर लगातार मीडिया द्वारा प्रकाशित किया जा रहा था । खबरों को संबंधित विभाग द्वारा संज्ञान में लेते हुए गुरुवार को रेत घाट में पहुंचकर कार्रवाई करते हुए 16 हाइवा को जब्त किया गया है ।

जानकारी के अनुसार गरियाबंद कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार आज राजिम एसडीएम श्रीमती अर्पिता पाठक, तहसीलदार राजिम अजय चन्द्रवंशी, सहायक खनिज अधिकारी फागुलाल नागेश, जिला परिवहन अधिकारी रविन्द्र ठाकुर, खनिज निरीक्षक सुभाष चन्द्र साहू की संयुक्त टीम ने राजिम एवं फिंगेश्वर क्षेत्र में रावड़, हथखोज, चौबेबांधा और सिंधौरी से रेत का अवैध परिवहन करते 16 हाइवा को जब्त किया । जिनमें 14 वाहन राजिम थाना एवं 2 हाईवा फिंगेश्वर थाना में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

विधायक ने कलेक्टर से कहा तत्काल करे कार्रवाई

विधानसभा क्षेत्र में चल रहे अवैध रेत उत्खनन को लेकर विधायक रोहित साहू ने अंकुश लगाने के निर्देश गुरुवार को कलेक्टर को दिए हैं। विधायक ने जिला प्रशासन को फटकार लगाते हुए कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में एक भी अवैध रेत उत्खनन नही होना चाहिये वहीं रेत उत्खनन में जो गुंडा गर्दी चल रही है, उस पर अंकुश लगे ।

साथ ही इस मामले में कठोर कार्रवाई के निर्देश प्रशासन को दिए हैं। उन्होंने जिले के खनिज अधिकारी को दो टूक कहा कि किसी भी हाल में चैन माउंटिंग से रेत का अवैध उत्खनन का कार्य बर्दास्त नहीं किया जाएगा।  क्योंकि कुछ लोग मेरी एवं सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे है । तत्काल छापा मारकर कार्रवाई करें । हिलहवाला करने की स्थिति में रेत माफिया व जिम्मेदार खनिज अधिकारी के खिलाफ राज्य सरकार से कार्यवाही तथा F I R तक दर्ज कराई जाएगी।

इन गाड़ियों को किया गया जप्त

वाहन क्रमांक सीजी 07 सीआर 9031 चालक हेमंत भारती, सीजी 07 सीएन 9029 चालक संजय साहू, वाहन क्रमांक सीजी 04 एनएक्स 4480 चालक राकेश कुमार उरांव, वाहन क्रमांक सीजी 04 एमए 0655 चालक गोवर्धन निषाद, वाहन क्र. सीजी 25 जे 7234 चालक रामसुरत, वाहन क्र. सीजी 04 एलयू 0307 चालक शैलेन्द्र धीवर, सीजी 04 एमएन 6415, सीजी 04 एमएन 4614, सीजी 04 एनवी 4986, सीजी 04 एमपी 4464, सीजी 04 एलपी 1410, सीजी 04 पीई  5105, सीजी 07 बीआर 7574, सीजी 07 सीएम 6356, सीजी 07 बीएफ 1006 को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। इन वाहनों पर छ. ग गौण खनिज अधिनियम 2015 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जायेगी। सहायक खनिज अधिकारी एफ एल नागेश ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने पर लगाकर दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरूर पढ़े

चम्पारण रेत घाट पहुंची खनिज विभाग की टीम: रेत माफिया हुए फरार, अफसरों ने की कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल