श्री सत्यदेव महाप्रभु के 75वीं वर्षगांठ मनाने बैठक संपन्न, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता का भी किया जाएगा आयोजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा :- श्री सत्यदेव महाप्रभु के 75 वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में महिला संगठन कंसारी समाज द्वारा समाज की प्रतिभा को निखारने के लिए मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 5 जून को दोपहर तीन बजे से मंदिर प्रांगण में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता सामाजिक बच्चों के लिए हैं रंगोली तीन वर्गों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चार से ग्यारह वर्ष जिसका विषय स्वतंत्र है। द्वितीय बारह से उन्नीस जिसमे विषय श्री राम है और तृतीय वर्ग बीस से कोई भी उम्र के लोग जिसका विषय अयोध्या में राम हैं।

कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने श्री सत्यनारायण मंदिर के प्रांगण में बैठक आयोजित की गई । जिसमे कंसारी समाज संगठन के अध्यक्ष सहदेव कंसारी ने अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग हेतु निर्देशीत किया साथ ही सभी के सहयोग की अपेक्षा जताई । उन्होंने कहा कि हर बच्चें में योग्यता है समाज का फर्ज हैं उन्हे अवसर देना और प्रोत्साहित करना लगन और रूचि पूर्वक मिलकर कार्य करने से सामाजिक भाव विकसित होते हैं।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार कंसारी ने कहा कि समाज के विकास के लिए महिलाओं को आगे होना जरुरी है । महिलाओं की सक्रियता से समाज को एक नई पहचान मिल रही हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य संतोष, विमला, विलासिनी, लीला साव, माया, सारस, पुष्पा, गायत्री, कल्याणी, सुनीता, प्रीति, सावित्री, हर्षा, सीमा, नर्मदा, पूर्णिमा, मंजू, हीरा, द्रोपति, सविता, पेमिन, अनीता, पीना, गंगाबाई, रूखमणी, मीना, राजकुमारी, सीमा, सरिता, त्रिवेणी, धर्मिन, रेणु, पार्वती, संतोषी, उषा, ननकी कंसारी जुटे हैं। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सरोज कंसारी ने दी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

2 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन, नवापारा सोशल ग्रुप की टीम ने रक्तदान करने की अपील

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल