कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, बाइक चालक की मौत, एक की हालत गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं एक की हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार राजिम-महासमुंद मार्ग में ग्राम सरगोड के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। वही एक युवक की हालत गंभीर है। हादसे के बाद मौके पर लोगों को भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना लोगों ने फिंगेश्वर पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर में भिजवा दिया है। बाइक सवार रजनकटा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार चालक फिंगेश्वर थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
News Updating…

Video

 

लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल