युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी के साथ हुआ था विवाद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि शनिवार को युवक ने फांसी लगाई है। इसके एक दिन पहले पत्नी के साथ विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना जगदलपुर के धरमपुरा चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार जगदलपुर के धरमपुरा निवासी आर विनोद शेट्टी (29) शराब पीने का आदी था। इसी बात को लेकर शुक्रवार को विनोद का उसके पत्नी के साथ विवाद हो गया था। दोनों के बीच जमकर झगड़ा भी हुआ था। जिसके बाद गुस्से में युवक की पत्नी अपने बच्चे को लेकर मायके चली गई। पत्नी के मायके जाने के बाद युवक गम में डूब गया था। शुक्रवार की रात वह घर में अपने कमरे में सोने गया। शनिवार की दोपहर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर जाते ही देखा कि युवक का शव फंदे से लटका हुआ था।

परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही धरमपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतक के पत्नी और परिजनों का बयान लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर ब्रेकिंग: फांसी पर लटके मिला युवक का शव, पास में मिली बाइक, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन