शिकार का LIVE VIDEO: तेंदुए ने किया गाय का शिकार, कैमरे में हुआ कैद, कुछ दिनों पहले बच्ची को बनाया था शिकार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में मादा तेंदुए का एक ताजा वीडियो सामने आया है। जिसमें मादा तेंदुआ एक गाय का शिकार करते नजर आ रही है। वीडियो में दिख रहा है कि तेंदुआ गाय को झाड़ियों में खींचकर ले जा रही है। उसके साथ उसका शावक भी है। घटना सीतानदी उदंती रिजर्व फॉरेस्ट की है।
मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग ने उदंती रिजर्व फॉरेस्ट में ट्रैप कैमरा लगाया है, जिसमें जंगली जानवर कैमरे में कैद हो रहे हैं। इसी बीच अरसीकनहर जंगल में लगे कैमरे में मादा तेंदुआ शिकार करते नजर आई। सीतानदी उदंती टाइगर रिजर्व इलाके में तेंदुए की संख्या अच्छी खासी है। कई बार ये जानवर इंसानी बस्तियों में भी घुस आते हैं। इससे पहले सीतानदी उदंती इलाके में शिकारियों के लगाए क्लच वायर में तेंदुआ फंस गया था।
ट्रैप कैमरे में कैद हुई मादा तेंदुआ
उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के डीएफओ वरुण जैन के अनुसार 20 अगस्त को जंगल में लगे कैमरे में मादा तेंदुआ गाय का शिकार करते नजर आ रही है। मादा तेंदुआ स्वस्थ दिख रही है। उसके साथ एक शावक भी है। इस वजह से मादा तेंदुआ आक्रामक स्थिति में हैं। इससे पहले 5 अगस्त को मादा तेंदुआ पहाड़ी इलाके में शिकारियों के क्लच वायर में फंस गई थी। क्लच वायर से छुड़ाने के बाद तेंदुआ जंगल में भाग गई थी। ट्रैक कैमरे से पता चल रहा है कि तेंदुआ पूरी तरह से स्वस्थ है। इसका शावक भी है।
3 साल के बच्चे का शिकार
यह खबर भी जरुर पढ़े : गरियाबंद जिले में भालू का आंतक, ग्रामीण पर किया हमला
पांडुका परिक्षेत्र में दिखा तेंदुआ
दंतैल हाथी ने महिला को कुचला
VIDEO
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu