राजिम ब्रेकिंग: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, 2 की हालत गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम में तेज रफ्तार कार ने बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, वहीं एक को हल्की चोट आई है। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामला रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार राजिम-नवापारा शहर को जोड़ने वाली जवाहर पुल में मंगलवार रात करीब 8.30 बजे तेज रफ्तार स्वीफ्ट कार ने बाइक और स्कूटी को सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी चालक और बाइक चालक के सिर और अन्य जगह गंभीर चोट लगी है। घटना की सूचना मिलते ही राजिम और गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल राजिम के सामुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र ले जाया गया। हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। कार के सामने हिस्सा भी परखच्चे उड़ गए।

घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गया। पुल पर गाड़िया को लंबी कतार लग गई। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को बहाल कराया। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार विष्णु कुर्रे (30 वर्ष) और बाइक सवार विजय साहू (30 वर्ष) दोनों राजिम के रहने वाले हैं, जो नवापारा की ओर से राजिम आ रहे थे। वहीं कार राजिम से नवापारा की ओर जा रहा था। इस दौरान पुल पर यह हादसा हो गया गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद कार में सवार सभी लोग भाग निकले। पुलिस ने बाइक, स्कूटी और कार को जब्त कर थाने ले आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Hp8Ev58gX3t5ZVCqAQwd6U

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग : स्कूल जा रहे बच्चे को हाइवा ने रौंदा, एक बच्चे की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा को किया आग के हवाले

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल