नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में विधायक ने सोनोग्राफी मशीन का किया शुभारंभ, माह में इन दो दिन होगी जांच

माह में दो दिन लगेंगे शिविर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नवापारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब लोगों को सोनोग्राफी की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कुछ दिनों पहले स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। बुधवार को अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू ने फीटा काटकर सोनोग्राफी मशीन का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने कहा कि सोनोग्राफी सुविधा मिलने से गर्भवती महिलाओ के साथ-साथ अन्य लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होने कहा कि अब निजी संस्थान के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वहीं रुपयों की बचत भी होगी। ज्ञात हो कि पिछले कई वर्षाे से यहाँ गर्भवती महिलाओ के जाँच के लिए सोनोग्राफी मशीन की मांग की जा रही थी, लेकिन इस ओर कोई पहल नहीं हो रहा था। नवापारा मे सिजेरीयन डिलीवरी हो या नार्मल, सोनोग्राफी कराना अत्यंत जरुरी होता हैं। लोगों ने इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल एवं विधायक इंद्रकुमार साहू का हृदय से आभार जताया।

माह में दो दिन होगी जांच

उद्घाटन पश्चात विधायक साहू ने उपस्थित मरीजों का हालचाल जाना। महिलाओं से चर्चा कर इस नई सुविधा की जानकारी भी दी।स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. तेजेंद्र साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान ( PMSMA) के तहत प्रत्येक माह की 9 और 24 तारीख को विशेष शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी की जाएगी। स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा परामर्श दिया जाएगा। कार्यक्रम में नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. तेजेंद्र साहू, बीपीएम अश्वनी पाण्डेय, डॉ. साक्षी, डॉ. गुरुप्रीत कौर सहित अस्पताल के स्टॉफ, जीवनदीप समिति के सदस्य व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Hp8Ev58gX3t5ZVCqAQwd6U

यह खबर भी जरुर पढ़े

स्वास्थ्य मंत्री ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अभनपुर का निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायजा, दिए निर्देश

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल