सड़क हादसा: पुल के नीचे गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, चालक की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- ग्राम धौराभाठा में सड़क हादसे में एक की मौत हो गई है। दरअसल, सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गया। इस घटना में चालक की मौत हो गई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामला कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब 11 बजे सीमेंट से भरी ट्रक बिलासपुर से दीपका की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पाली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत धौराभांठा पाली के पुल पर ट्रक अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे जा गिरा। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुट गई। पुलिस ने ट्रक मालिक की सूचना दी। 

बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। वहीं, पुल पर रेलिंग और सांकेतिक बोर्ड भी नहीं था। जिसके कारण चालक को समझ नहीं आया और ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा। ग्रामीणों के अनुसार पुल पर कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है, जिसमें कई लोगों ने अपनी जान भी गंवा दी है। लगातार हो रहे हादसे को देखते हुए स्थानीय लोगों ने पुल पर रेलिंग और सांकेतिक बोर्ड लगाने की मांग की है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग : स्कूल जा रहे बच्चे को हाइवा ने रौंदा, एक बच्चे की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा को किया आग के हवाले

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल