नवापारा में चोरी की वारदात: घर में रखे ढाई लाख पार, थाने में FIR दर्ज, दो दिन पहले भगवान कुलेश्वर मंदिर में हुई थी चोरी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नवापारा में चोरी की वारदाते बढ़ गई है। हालांकि कुछ मामलों में पुलिस को सफलता मिली है, लेकिन कई मामलों में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। ताजा मामला में गुरुवार 5 सितंबर को एक घर को चोरों ने निशाना बनाया है। घर के अलमारी में रखे ढाई लाख रुपए की चोरी हुई है। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार नवापारा के वार्ड नं. 15 निवासी किरण साहू ने एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया कि घर के आलमारी में ढाई लाख रुपए अपने बड़े बेटे अविनाश को देने के लिए रखी हुई थी। शाम करीब 5 बजे घर पर कोई नहीं था। जिसका फायदा उठाते हुए अज्ञात चोर ने घर पर रखे ढाई लाख चोरी कर लिये। रात करीब 8 बजे किरण को पैसे की आवश्यकता होने पर अलमारी खोल कर देखी, तो पैसा गायब मिला।

घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305, 331(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस परिजनों एवं आसपास लोगों से पूछताछ में जुट गई है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

श्री कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर हुई चोरी

बता दें कि 3-4 सितंबर के मध्य रात्रि राजिम त्रिवेणी संगम बीच स्थित श्री कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर के दानपेटी चोरी हुई थी। एक नशे में धुत युवक ने रात करीब 12 बजे दानपेटी चोरी की है। घटना की सूचना मंदिर के पुजारी ने पुलिस दे दी है। बड़ी करेली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पढ़िए पूरी खबर…

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FDoWWjJsE5T5bqPFCgyMct

यह खबर भी जरुर पढ़े

घटारानी मंदिर के दानपेटी को उठा ले गए चोर, सीसीटीवी कैमरे में चोरी करते चोर हुए कैद

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल