आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले के छुरा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की घर पर संदिग्ध हालत में शव मिला है। बताया जा रहा है कि महिला का पति अंतिम संस्कार करने की जल्दबाजी में था, लेकिन मृतका के मायके वालों ने शरीर में चोट के निशान देखे, तो हत्या की आशंका जताते हुए इसकी जानकारी पुलिस को दी। पूरा मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार छुरा क्षेत्र के ग्राम कसेकेरा निवासी खेमबाई ध्रुव (32 वर्ष) का शव संदिग्ध हालत में उसी के बेडरूम में मिला है। महिला पीपरछेड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी, यहीं उसका मायका भी था। खेमबाई बीच-बीच में अपने ससुराल कसेकेरा जाया करती थी। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह महिला के मौत की जानकारी ससुराल वालों ने मायके पक्ष को दी। सूचना के बाद मायके वाले कसेकेरा पहुंच गए। यहां अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी।

मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

मायके वालों ने मृतका के शरीर पर चोट के निशान देखे, तो उन्हें शंका हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देर रात तक मामले की जांच करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। SDOP गरियाबंद निशा सिन्हा ने बताया कि मामला संदिग्ध है। जिसकी जांच जारी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह सामने आएगी। फिलहाल पुलिस द्वारा मृतक के ससुराल और मायके वालों को बयान लिया जा रहा है।

अंतिम संस्कार की जल्दबाजी में था पति

मृतका के भाई दूज लाल ने बताया कि उसके बहनोई गोबिंद ने शनिवार को पत्नी की मौत की सूचना दी। खबर सुनते ही परिजन पीपरछेड़ी से कसेकेरा पहुंचे। बताया कि गोविंद ने मौत को सामान्य बता कर जल्दी से जल्दी अंतिम संस्कार कराने में जुटा था। वहीं शव के नाक मुंह से खून निकल रहा था, मंगलसूत्र भी टूटा हुआ था। हाथ के अलावा शरीर में कई जगह चोट के निशान थे। जिस पर हत्या की आशंका हुई।

गोविंद की दूसरी पत्नी थी खेमबाई

मायके वालों ने गांव के लोगों को इकट्ठा किया। इसके बाद बैठक चली। शाम 5 बजे तक हुई बैठक में जांच से पहले अंतिम संस्कार नहीं करने पर ससुराल वाले राजी हुए। बताया जा रहा है कि मृतका खेमबाई गोविंद की दूसरी पत्नी थी। दोनों की दो साल पहले ही शादी हुई थी। दोनों के बाल बच्चे नहीं है। मृतका ज्यादातर अपने मायके में रहती थी, वह यही से आंगनबाड़ी का काम करती थी। बीच-बीच में ससुराल आती थी। परिजनों ने कहा की पति-पत्नी के बीच कभी भी कोई अनबन नहीं थी, लेकिन इस घटना से मायके के अलावा गांव वाले भी हैरान है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

महिला की संदिग्ध मौत, पीएम रिपोर्ट में हुआ सनसनी खुलासा, पुलिस ने किया पति और देवर को गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल