सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर, दो जवान भी हुए घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नारायणपुर – कांकेर जिले के सीमावर्ती इलाके उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए हैं। इस दौरान दो जवान भी घायल हुए है। घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया। बताया जा रहा है कि मौके से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कांकेर और नारायणपुर जिले के बीच जंगल में नक्सली बड़ी संख्या में मौजूद हैं। सूचना पर 15 नवंबर की शाम कांकेर और नारायणपुर जिले से डीआरजी, एसटीएफ, बस्तर फाइटर और बीएसएफ की संयुक्त टीम नक्सलियों को घेरने निकली। 16 नवंबर की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। 3 घंटे तक इस मुठभेड़ में दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग होती रही। फायरिंग बंद होने के बाद पुलिस ने सर्चिंग अभियान शुरू किया तो 5 नक्सलियों के शव बरामद हुए, जिनमें 2 महिला नक्सली हैं।

मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मुठभेड़ के दौरान डीआरजी के जवान हीरामन यादव और बस्तर फाइटर के जवान खिलेश्वर गावड़े घायल हुए है । दोनों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार एक घायल जवान के जांघ में गोली आरपार हो गई है, जबकि दूसरे जवान के सिर पर चोट लगी है। दोनों फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे है।

मुख्यमंत्री ने की हौसला अफजाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसकी जानकारी साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि नारायणपुर-कांकेर जिले के सीमावर्ती इलाके उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 5 नक्सलियों के मारे जाने एवं 2 जवानों के घायल होने की खबर है। सुरक्षाबल के जवानों को मिली यह सफलता सराहनीय है। ईश्वर से घायल जवानों के शीघ्रातिशीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। नक्सलियों के खिलाफ हमारी सरकार मजबूती से लड़ाई लड़ रही है, हम नक्सलवाद के खात्मे के प्रति दृढ़ संकल्पित हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंग : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, अब तक 28 नक्सली ढेर, AK-47 सहित कई ऑटोमैटिक हथियार बरामद

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल