नवापारा नगर को पीएमश्री हरिहर के छात्रों ने किया गौरवान्वित, जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में किया उत्कृष्ठ प्रदर्शन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नवापारा क्षेत्र के प्रतिष्ठित पीएमश्री हरिहर शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय के छात्रों ने प्रो.जे.एन.पाण्डे उत्कृष्ठ विद्यालय रायपुर में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में शानदार प्रदर्शन किया। रायपुर जिले के प्रत्येक विकासखंड से युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से विभिन्न विधाओं पर 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग में युवा उत्सव का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में लोकनृत्य एकाकी, लोकनृत्य सामूहिक, लोकगीत गायन एकल व सामूहिक, चित्रकला प्रतियोगिता, वाद-विवाद तत्कालिक एवं समसामयिक विषयक, कविता पाठ, कहानी लेखन, प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इसके अलावा कृषि उपकरण, विज्ञान मेला, हस्तशिल्प, टेक्सटाइल को लेकर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में पीएमश्री हरिहर शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय के छात्र श्रेया, प्रियांशु, भूमि, देव्यांश, कुशाल की टीम ने रॅाकबैण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही भूपेन्द्र, जागेंद्र, खोमेश, गिलहरे, राज टंडन, यशवंत सोनवानी, कृष्णा बारले की टीम ने पंथी नृत्य में व्दितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों ही टीमें अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन करेगी।

छात्रों को प्रशस्ति पत्र सहित स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती फाखरा खानम दानी एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष सौरभ जैन सहित शाला परिवार ने विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है साथ ही उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को भी बधाई दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय के छात्रों ने युवा उत्सव में दिखाया अपना हुनर, उत्कृष्ट प्रदर्शन कर इन्होंने बनाया स्थान

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल