राजिम-गरियाबंद मार्ग में सड़क हादसा : मड़ई देखने गए युवक की मौत, इकलौते बेटे की मौत से घर में पसरा मातम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम-गरियाबंद मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रक सड़क किनारे खराब हालत में खड़ी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना गरियाबंद जिले के सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम गरियाबंद-राजिम मुख्य मार्ग पर कचना धुर्वा के पास सड़क किनारे एक मेटाडोर क्रमांक CG 04 HR 9348 खराब हालत में खड़ी हुई थी। इस दौरान गरियाबंद से पांडुका की ओर आ रही तेज रफ्तार बाइक ट्रक के पीछे जाकर घुस गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाईक सवार युवक के सिर में गंभीर चोट आने से युवक खून से लथपथ सड़क पर बेहोश होकर गिर गया।

घटना की सूचना मिलने पर गरियाबंद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जांच कर रही है।

मृतक के पिता रामजी साहू ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा भूपेन्द्र साहू रविवार को पाण्डुका मड़ई जाने के लिए बाइक से निकला था। शाम तक घर नहीं लौटा, तो उसने भूपेद्र को कॉल किया। भूपेंद्र का फोन कोई अंजान व्यक्ति उठाया और घटना की जानकारी दी। पिता ने बताया कि भूपेंद्र उसका इकलौता बेटा था। बेटे की मौत से घर में मातम पसर गया है। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

अज्ञात वाहन की चपेट में आने तेंदुए की मौत, सड़क पर इस हालत में मिला शव, पीएम के बाद वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल