आर्ट ऑफ लिविंग परिवार नवापारा ने 1008 दीप प्रज्वलित कर किया शंखनाद, श्री श्री रविशंकर का 11 मार्च को होगा रायपुर आगमन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– विश्व स्तर पर जिन्होंने सत्संग के माध्यम से योग क्रिया को एक नया रूप देने वाले एवं आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी महाराज का आगामी 11 मार्च 2025 को राजधानी रायपुर में आगमन हो रहा है।

इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जहां श्री श्री रविशंकर जी के आगमन परमहासत्संग ज्ञान, ध्यान, गान व संस्कृति के संगम का शंखनाद होंगा। कार्यक्रम 11 मार्च 2025 को शाम 6:00 से 8:30 बजे तक साइंस कॉलेज ग्राउंड, रायपुर (छ.ग.) में आयोजित किया गया है।

इस अवसर पर आर्ट ऑफ़ लिविंग टीम द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी कड़ी में नवापारा की आर्ट ऑफ़ लिविंग टीम ने त्रिवेणी संगम के राजिम घाट पर 1008 दीप प्रज्वलित कर गुरुदेव के आगमन का शंखनाद किया। इस अवसर पर दीपक नागवानी, राहुल जगवानी, दिनेश छाबड़ा, सुनील नागवानी, रवि शंकर देवांगन, दिलीप रेलवानी, नेहा साहू, कंचन छाबड़ा, दीप्ती जगवानी, भरत नागवानी, दीपक ईसरानी, अमित माखीजा, रायपुर से हरीश शादीजा टीचर एवं आर्ट ऑफ लिविंग परिवार नवापारा राजिम ने दीप प्रज्वलित किया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

भैरवी साधको ने तपती धूप में किया तप, साधना के होते है कठिन नियम

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल