अर्धनग्न अवस्था में मिले युवक-युवती के शव, 4 माह पहले हुई थी युवक की शादी, युवती शिक्षिका थी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– युवक-युवती के अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक का शव फंदे पर लटका था, जबकि युवती का शव नीचे जमीन पर पड़ा था। दोनों चार दिन से लापता थे। शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। शव पुराने होने के कारण कीड़े पड़ने लगे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना लालबाग थाना क्षेत्र के तुमड़ीबोड़ चौकी क्षेत्र की है।

नग्न अवस्था में मिले दोनों शव

जानकारी के अनुसार, तुमड़ीबोड़ चौकी क्षेत्र के ग्राम माहुल झोपड़ी के महादेव पहाड़ी में सोमवार को एक युवक-युवती के नग्न अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामला संदिग्ध होने के कारण फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दोनों की पहचान हो पाई। युवक मनीष सिन्हा (27) बीजाभाठा गांव का रहने वाला था। युवती की पहचान मरगांव निवासी नीतू चंद्रवंशी (26) के रूप में हुई है।

युवक की 4 माह पहले हुई थी शादी 

दोनों के परिजनों ने डोंगरगांव थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर मृतक की शिनाख्त कराई और पंचनामा कार्यवाही के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। बताया गया कि युवक गांव में च्वाइस सेंटर चलाता था। युवती निजी स्कूल में शिक्षिका थी। मनीष सिन्हा की 4 माह पहले किसी दूसरी युवती से शादी हुई थी।

पुलिस ने आशंका जताई है कि मनीष और नीतू के बीच प्रेम प्रसंग था। लेकिन मनीष की शादी कहीं और हो गई। इसी के चलते दोनों ने ऐसा कदम उठाया है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि मनीष ने नीतू की हत्या की है, जिसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव चार दिन पुराना है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल सकेगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कई एंगल से जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR

यह खबर भी जरुर पढ़े

दो भाइयों ने चचेरी बहन से किया दुष्कर्म, चाची पर जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल