संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवती की लाश, पहचान छिपाने सिर कुचला, दुष्कर्म और हत्या की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या की आशंका जताते हुए फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और जांच शुरू कर दी है। घटना दुर्ग जिले के नगपुरा चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी अनुसार, स्थानीय लोगों ने शनिवार सुबह दामोदा-टेमरी गांव के पास एक खेत के पास युवती का शव देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को महिला के गले पर चोट के निशान मिले। वहीं पत्थर से उसका चेहरा कुचलकर पहचान छिपाने की कोशिश की गई थी। महिला की पहचान दुर्ग के बोरसी निवासी गायत्री (गंगोत्री) के रूप में की गई है। वह किराए के मकान पर रहती थी।

पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी। परिजनों के अनुसार मृतका ने कई लोगों से पैसे उधार लिए थे। पुलिस को शक है कि पहचान छिपाने के लिए महिला का सिर पत्थर से कुचला गया होगा। गर्दन पर चोट के निशान हैं, जिससे गला घोंटकर हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BS4iWWfFiNDDwvO04RHCp3?mode=ems_wa_c

यह खबर भी जरुर पढ़े

नदी के किनारे मिली छात्रा की लाश, रात को कमरे में सोने गई, सुबह घर से 500 मीटर दूर संदिग्ध हालत में मिला शव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button