छत से कूदकर महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई दर्दनाक सच्चाई, पति गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक विवाहिता ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका ने आत्महत्या से पहले अपने पिता को एक सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप है। मायके वालों की शिकायत के बाद पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है। घटना जगदलपुर के करपावंड थाना क्षेत्र का है।

15 अक्टूबर की घटना

जानकारी के अनुसार करपावंड की रहने वाली महिला सृष्टि उर्फ प्रिया गुप्ता 15 अक्टूबर को अपने घर की छत से कूद गई थी। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। घटना के कुछ दिनों बाद एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतका ने अपने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

प्रिया ने सुसाइड नोट में पापा को लिखा कि, आदरणीय पापा, मैं बहुत परेशान हूं, मुझे मेरे ससुराल वाले घसीटकर मारते हैं। दहेज के लिए भी प्रताड़ित करते हैं। आप लोगों को भी गालियां देते हैं। मुझे यहां बिल्कुल भी प्यार नहीं मिलता है और आज ये मेरा चीरहरन किए। सुबह 7.35 बजे का सीसीटीवी फुटेज देखना जिसमें सारा सबूत मिल जाएगा, पापा मैं तंग आ गई हूं। इसलिए अब बहुत दूर जा रही हूं, आप अपना ख्याल रखना।

मृतका ने बताई आपबीती

महिला ने अपने सुसाइड नोट में आगे लिखा है कि, मेरी तबियत खराब रहती है, कमर, सिरदर्द हमेशा होता है। लेकिन पति कभी भी डॉक्टर के पास लेकर नहीं जाता है और कहने पर मारता- पिटता है। ससुराल वाले कहते हैं कि, तेरे पिता ने तुझे कुछ नहीं दिया। आगे लिखा कि, आप 15 अक्टूबर की सुबह 7.35 का सीसीटीवी फुटेज देखिएगा। जिसमें घर वाले मेरी पिटाई कर रहे हैं और यही सबसे बड़ा सबूत है। अब मैं सहन नहीं कर सकती और थक चुकी हूं।

बताया जा रहा है महिला की मौत के बाद ससुराल वाले शुरुआत में इसे सामान्य घटना बता रहे थे। लेकिन सुसाइड नोट सामने आने के बाद अब पुलिस इसी एंगल से जांच कर रही है। मायके वालों की शिकायत के बाद पुलिस ने 26 अक्टूबर को महिला के पति सतेंद्र गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट और परिजनों के बयान लेने के बाद आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 , 115 (2), 296, 351 (2) समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GKvBlfXqlpKC4RRB4msclj?mode=ems_copy_t

यह खबर भी जरुर पढ़े

फंदे से लटके मिला ग्रामीण का शव, सुसाइड नोट में बताया आत्महत्या की वजह, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button