एक्टिव किड्स एकेडमी के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा, देशभक्ति और लोक गीतों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :-राजिम क्षेत्र के ग्राम पंचायत कौंदकेरा में संचालित एक्टिव किड्स एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल का दसवां वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामय समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मासूमियत और कला कौशल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अतिथियों ने किया दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5:00 बजे मुख्य अतिथि नंदिनी ओंकार साहू (सभापति, महिला बाल विकास गरियाबंद) द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला विकास समिति के अध्यक्ष रामगुलाल साहू ने की। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती राधिका मनोज यादव (सरपंच, ग्राम पंचायत कौन्दकेरा), राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मुन्ना लाल देवदास, सोसाइटी अध्यक्ष बाबूलाल साहू एवं रोशन सेन (पालक समिति सदस्य) उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से जहां राष्ट्रप्रेम का जज्बा जगाया, वहीं छत्तीसगढ़ी महतारी नृत्य, राजस्थानी नृत्य और पंजाबी गानों पर अपनी प्रस्तुति देकर भारत की विविधतापूर्ण संस्कृति का दर्शन कराया। फिल्मी गीतों पर बच्चों के डांस और आत्मविश्वास को देखकर दर्शक देर रात तक ठंड के बावजूद डटे रहे और तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

संस्कार और आत्मविश्वास का विकास ही लक्ष्य

प्राचार्य स्कूल के प्राचार्य पी.आर. साहू ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान और आत्मविश्वास जागृत होता है। उन्होंने कम समय में बच्चों को तैयार करने के लिए स्कूल की शिक्षिकाओं के परिश्रम की सराहना की।

इनका रहा विशेष योगदान कार्यक्रम को सफल बनाने में वाइस प्रिंसिपल धनेश्वरी देवी साहू, कीर्ति साहू, डीगेश्वरी साहू, उमेश्वरी साहू, नेहा साहू, गीतांजलि भोसले, हेमलता साहू, सत्या ओगरे, वंदना साहू, दीपा सेन (आया) एवं नरेश ओगर का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button