आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज परिक्षेत्र कोचवाय का वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न, होनहार बच्चों का हुआ सम्मान

महाशिवरात्रि में युवक-युवती परिचय सम्मेलन का होगा आयोजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज परिक्षेत्र कोचवाय का वार्षिक सम्मेलन पिछले दिनों  ग्राम सड़क परसूली में आयोजित किया गया। सम्मेलन में जनपद पंचायत अध्यक्ष सोहन ध्रुव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर  शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदर्शन करने वाले बच्चों का सम्मान किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में समाज को एकजुट रहकर निरंतर आगे बढ़ने, शिक्षा को प्राथमिकता देने और युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। सम्मेलन के दौरान समाज प्रमुखों द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए समाज के उन बच्चों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज के साथ-साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। ऐसे होनहार विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं सहयोग राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों का मनोबल बढ़े और वे आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

युवक-युवती परिचय सम्मेलन का होगा आयोजन

इस अवसर पर समाज द्वारा यह जानकारी भी दी गई कि आगामी महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिससे समाज में सामाजिक समरसता एवं विवाह संबंधी प्रक्रियाओं को सरल बनाया जा सके। सम्मेलन में समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों ने सभी समाजों से यह अपील की कि वे शिक्षा पर विशेष ध्यान दें तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों, विशेषकर नशा-पान जैसी बुराइयों से दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि शिक्षित और संस्कारवान समाज ही प्रगति की ओर अग्रसर हो सकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सभी का सहयोग सराहनीय रहा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

आदिवासी परिवारों को शिक्षा, आजीविका, स्वास्थ्य और विकास के मिल रहे नए अवसर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button