कायाकल्प आयुष : गरियाबंद के आयुष्मान आरोग्य मंदिर अकलवारा को संभाग रायपुर स्तर पर मिला तृतीय स्थान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले के लिए यह अत्यंत गर्व एवं हर्ष का विषय है कि कायाकल्प आयुष 2024 के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, शासकीय आयुर्वेद औषधालय अकलवारा (जिला गरियाबंद) को संभाग रायपुर स्तर पर तृतीय स्थान का प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि आयुष विभाग द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण, जनोन्मुखी एवं समग्र स्वास्थ्य सेवाओं की सशक्त पहचान है।

उल्लेखनीय है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर अकलवारा ने इससे पूर्व भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वर्ष 2023 में कायाकल्प आयुष में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया था। इसके पश्चात दिल्ली से आई केंद्रीय मूल्यांकन टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान औषधालय की स्वच्छता व्यवस्था, अभिलेख संधारण, रोगी सुविधाएँ, आयुर्वेदिक उपचार पद्धतियाँ, योग एवं जनजागरूकता गतिविधियों की खुले रूप में सराहना की गई थी। निरंतर गुणवत्ता एवं सुधार की यह प्रक्रिया वर्ष 2024 की इस उपलब्धि में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

कायाकल्प आयुष 2024 के अंतर्गत यह सम्मान राजधानी रायपुर स्थित बेबीलोन कैपिटल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदान किया गया। इस अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर, शासकीय आयुर्वेद औषधालय अकलवारा को ₹25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) की पुरस्कार राशि का चेक, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति-शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

डॉ. ऐश्वर्य साहू ने प्राप्त किया पुरस्कार 

यह पुरस्कार स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, संचालक, आयुष शान्तन देवी जांगड़े एवं संयुक्त संचालक डॉ. सुनील दास के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। डॉ. प्रीति साहू की ओर से यह पुरस्कार डॉ. ऐश्वर्य साहू द्वारा प्राप्त किया गया।

इस कार्यक्रम में पुरस्कार प्राप्त करने हेतु प्रभारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. संगीता कौशिक, आयुष्मान आरोग्य मंदिर अकलवारा के प्रभारी डॉ. ऐश्वर्य साहू, नोडल अधिकारी डॉ. काजल साहू, रूपसिंग नेताम (फार्मासिस्ट) एवं संतोष यादव (पीटीएस) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस उपलब्धि में तत्कालीन जिला आयुष अधिकारी डॉ. निकिता ध्रुव, वर्तमान जिला आयुष अधिकारी, गरियाबंद डॉ. प्रवीण चंद्राकर का मार्गदर्शन एवं सहयोग भी विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। औषधालय स्तर पर कार्यरत टीम द्वारा नियमित ओपीडी सेवाएँ, आयुर्वेदिक उपचार, योग अभ्यास, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन, स्वच्छता एवं जनभागीदारी के माध्यम से यह सफलता प्राप्त की गई है।

यह पुरस्कार इस बात का प्रमाण है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर, अकलवारा में आयुर्वेद एवं योग आधारित समग्र स्वास्थ्य सेवाएँ न केवल जिले बल्कि संभाग स्तर पर भी सराहना प्राप्त कर रही हैं। आयुष विभाग, गरियाबंद भविष्य में भी जनस्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु प्रतिबद्ध है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आयुष विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों का हुआ सम्मान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button