राजिम कुंभ कल्प के मुख्य मंच पर आज अनुराग शर्मा, राजेन्द्र साहू लोकमंच सहित इनकी होगी प्रस्तुति

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम कुंभ कल्प मेला में सांस्कृतिक महोत्सव की धूम लगातार जारी है। 14 फरवरी शनिवार को मुख्य मंच पर दुर्ग के राजेन्द्र साहू लोकमंच अपनी लोक संस्कृति से सराबोर प्रस्तुति देंगे, वहीं भाठापारा के प्रांजल सिंह राजपूत भरथरी गायन से दर्शकों को लोक परंपरा की अनूठी झलक दिखाएंगे। वहीं अनुराग शर्मा भी कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।

इसी प्रकार पूर्व महोत्सव स्थल नदी मंच पर अकलवारा के टिकेश्वर साहू मानस गायन, धवलपुर के दीपक मिश्रा रामायण पाठ, कोपरा के विजय मार्कण्डेय सतनाम भजन, ताम्रप्रकाश बांधे मंगल भजन तथा सोरम के सत्यनारायण मानस भजन प्रस्तुत करेंगे।

स्थानीय नया मेला स्थल का स्थानीय मंच भी विविध सांस्कृतिक रंगों से सजेगा। मुड़ागांव (छुरा) के नागेश्वर साहू मानसगान, बोरिद की यशोमती सेन पंडवानी, रायपुर की मीना ध्रुव जागराता, नवागांव बुड़ेनी की सुनीता साहू लोकनृत्य प्रस्तुत करेंगी। राजिम के कुंदन सोनी सुगम गायन से समां बांधेंगे, जबकि जितेन्द्र सुकुमार कवि सम्मेलन में हास्य और व्यंग्य की छटा बिखेरेंगे। इसके अलावा कठौली के प्रशांत सोनवानी लोककला मंच, नवापारा के नेमीचंद साहू म्यूजिकल ग्रुप, मंदिरहसौद की माया वर्मा भजन संध्या तथा रायपुर की संयुक्ता बोस जागराता भजन की प्रस्तुति देंगे।

यहाँ देखे लाइव 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

नाचा कलाकारों से बातचीत: कहा- दर्शकों की ताली ही हमारे लिए सबसे बड़ा सम्मान, कई बार तो रास्ते में सायकल से नींद में ही गिर जाते

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button