पुल की रेलिंग से लटका मिला युवक का शव, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पुल की रेलिंग से एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। घटना बलौदाबाजार जिले के गिधपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत का है।

जानकारी के अनुसार जुनवानी-चिखली मार्ग पर स्थित एक पुलिया के पास 30 वर्षीय युवक ने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिया की रेलिंग से लटकता शव देखकर राहगीरों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गिधपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान लवन क्षेत्र के ग्राम धाराशिव निवासी टिकेश्वर टंडन पिता देहरू टंडन (30 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ की गई है, लेकिन आत्महत्या के पीछे का ठोस कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

वैलेंटाइन वीक में प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, शादी में देरी से आहत जोड़े ने लगाई फांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button