बहन से मोबाइल पर बात करना पड़ा भारी, युवक की चाकू घोंपकर हत्या, नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बहन से मोबाइल पर बात करने से नाराज नाबालिग ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर युवकी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को पुरेना तालाब में फेंक दिया। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना अंतर्गत राहौद चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार 11 फरवरी की रात ग्राम धरदेई स्थित पुरेना तालाब में एक युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में शव की शिनाख्त राहुल चौहान निवासी दर्रा थाना भटगांव जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रूप में हुई। राहुल 11 फरवरी को शिवरीनारायण मेला देखने के बाद अपनी मौसी के घर धरदेई आया था।

जांच में सामने आया कि राहुल एक युवती से मोबाइल पर बातचीत करता था। युवती के भाई ने उसे बात करने से मना किया था। मना करने के बावजूद बातचीत जारी रहने से नाराज नाबालिग ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। 11 फरवरी की शाम राहुल को तालाब के पास बुलाकर आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया और साक्ष्य छिपाने के लिए शव तालाब में फेंक दिया।

बहरहाल पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 61(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

15 दिन से लापता नाबालिग का जंगल में मिला शव, हत्या की आशंका; हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button