विधायक रोहित साहू के प्रयासों को मिली सफलता : संगम पर बनेगा बैराज और नौका विहार से बढ़ेगा पर्यटन विकास, 136 गाँवों को मिलेगा पेयजल

मुख्यमंत्री ने संगम के कायाकल्प के लिए दिया ऐतिहासिक तोहफा, आगामी भविष्य के लिए वरदान साबित होगी योजना

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी और छग के प्रयाग के रूप में प्रसिद्ध राजिम को अब उत्तरप्रदेश के प्रयागराज की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित राजिम कुंभ कल्प 2026 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं को ऐतिहासिक सौगात देते हुए संगम तट पर बैराज निर्माण की घोषणा की। इस परियोजना का उद्देश्य राजिम को राष्ट्रीय स्तर के धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री के इस घोषणा के साथ ही वर्षों से चली आ रही श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों की मांग पूरी हो गई है। इस बैराज के निर्माण से राजिम के त्रिवेणी संगम में अब बारहों महीने जलभराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इससे पूर्व गर्मी के दिनों में नदी का जलस्तर काफी कम हो जाता था, लेकिन बैराज बनने से श्रद्धालु वर्षभर पवित्र स्नान का लाभ उठा सकेंगे। यह जल संरक्षण और जल प्रबंधन की दिशा में राज्य सरकार की एक शानदार पहल है।

विधायक रोहित साहू के प्रयासों को मिली सफलता

राजिम विधायक रोहित साहू ने इस बैराज निर्माण के लिए पिछले एक वर्ष से अधिक समय से लगातार मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से बात रखी थी तथा उनके बजटीय प्रावधान स्वीकृत करने हेतु मांग करते रहे। उनके निरंतर प्रयासों और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप ही राजिम को यह बड़ी सौगात मिल सकी है।

राजिम का विकास तीर्थराज प्रयाग की तर्ज पर होगा

विधायक रोहित साहू ने चर्चा में बताया कि बैराज बनने से राजिम में पर्यटन विकास को नए पंख लगेंगे। नदी में स्थायी रूप से जलभराव रहने से यहाँ बोटिंग और नौका विहार की स्थायी सुविधा विकसित होगी साथ ही वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और राजिम आने वाले पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि गंगा की तर्ज पर महानदी का पुनरुद्धार होगा और जिस प्रकार प्रयागराज में नदियों के संगम पर जल का उचित प्रबंधन और पर्यटन बुनियादी ढांचा विकसित किया गया है ठीक उसी तर्ज पर राजिम का भी विकास होगा। संगम के आसपास रिवर फ्रंट, सुंदर घाटों का निर्माण और प्रकाश की व्यवस्था भी की जाएगी। इससे छत्तीसगढ़ का प्रयाग कही जाने वाली राजिम की आध्यात्मिक गरिमा और बढ़ेगी। इसके अलावा भविष्य में आयोजित होने वाले राजिम कुंभ कल्प के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने में आसानी होगी।

राजिम की आध्यात्मिक गरिमा में अभिवृद्धि

उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में और प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में विकास की नई परिभाषा गढ़ रही है। जब से प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनी है तब से डबल गति से विकास कार्यों की स्वीकृति मिल रही है। मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण घोषणा से राजिम की आध्यात्मिक गरिमा में अभिवृद्धि होगी और इसकी वैश्विक पहचान भी बढ़ेगी। राजिम का विकास राजिम की गरिमा और जनभावनाओं के अनुरूप हो इसके लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।

हमने बनाया है और हम ही संवारेंगे की तर्ज पर हमारी सरकार पूरे प्रदेश को संवारने में लगी है इसी क्रम में राजिम को नई सौगातें लगातार मिल रही है। इस परियोजना का एक महत्वपूर्ण पहलू महानदी का संरक्षण भी है। गंगा पुनरुद्धार की तर्ज पर ही महानदी पुनरुद्धार एवं संरक्षण अभियान को इस बैराज निर्माण से अत्यधिक बल मिलेगा। इससे नदी की स्वच्छता और अविरलता बनी रहेगी। संगम तट पर स्थाई गंगा आरती घाट का निर्माण भी किया जाएगा जिससे वर्षभर प्रतिदिन महानदी मैया की आरती का आयोजन होगा।

136 गाँवों को मिलेगा पेयजल और किसानों को लाभ

बैराज निर्माण का सीधा लाभ न केवल धार्मिक और पर्यटन विकास को बल्कि स्थानीय निवासियों को भी मिलेगा। इस परियोजना से 136 गाँवों के लिए पेयजल सुविधा सुनिश्चित होगी। यहां से 136 गांवों को भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल सुविधा प्रदान की जाएगी। साथ ही आस-पास के क्षेत्रों में भू-जल स्तर में सुधार होगा, जिससे कृषि कार्यों में भी व्यापक सहायता मिलेगी। यह पहल आगामी भविष्य के कई पीढ़ियों के लिए वरदान साबित होगा और इस महत्वपूर्ण परियोजना से वर्षों तक क्षेत्रवासियों को लाभ मिलता रहेगा।

साधु-संतों के लिए 50 लाख की लागत से बनेगी धर्मशाला

राजिम कुंभ कल्प में देश-विदेश से आने वाले साधु-संतों की सुविधा का ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने साधु-संतों के विश्राम हेतु राजीव लोचन मंदिर के समीप 50 लाख रुपए की लागत से एक आधुनिक धर्मशाला के निर्माण की मंजूरी दी है। इससे राजिम कुंभ कल्प के अलावा वर्षभर राजिम आने वाले साधु संतों को स्थाई विश्रामालय की सुविधा प्राप्त होगी तथा वर्षभर साधु संतों का राजिम में जमावड़ा बना रहेगा। विधायक रोहित साहू ने इन सौगातों के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है। राजिम तथा आसपास के क्षेत्रवासी विधायक रोहित साहू के इन सदप्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

मुख्यमंत्री ने किया राजिम कुंभ कल्प 2026 का समापन, कहा – राजिम कुंभ छत्तीसगढ़ की अस्मिता एवं पहचान, की ये घोषणा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल