लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का तबादला, कई अधिकरियों का प्रमोशन, देखिए पूरी सूची

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– लोक निर्माण विभाग सहायक अभियंता एवं उपअभियंताओं का तबादला हुआ है। इनमें कई अधिकारियों को प्रमोशन भी हुआ है। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से सहायक अभियंता एवं उपअभियंताओं के तबादले किए हैं। विभाग के उप सचिव एनपी मरावी ने आदेश जारी किया गया।

जारी आदेश के अनुसार कुल 17 अधिकारियों का नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। इनमें सेतु, उपसंभाग और संभाग स्तर के अधिकारियों को विभिन्न जिलों एवं उपसंभागों में पदस्थ किया गया है।

जारी सूची के अनुसार मनीराम मरकाम को सेतु उपसंभाग कांकेर से नरहरपुर, प्रकाश कुमार प्रधान को कोटा से कांकेर तथा नेमेशन राम भगत को रायगढ़ में ही नवीन दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार हेमंत कुमार एक्का को नारायणपुर से सूरजपुर और कांतेश्वर घाटे को कांकेर संभाग में पदस्थ किया गया है। आदेश में ऋषि सेन को नवा रायपुर से उप संभाग अभनपुर का प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम लागू, संजीव शुक्ल बने पहले पुलिस कमिश्नर, 15 IPS अधिकारियों का तबादला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button