परिक्षेत्र साहू समाज राजिम ग्रामीण ने ग्राम कुम्ही में धूमधाम से मनाई राजिम माता जयंती, विधायक रोहित साहू सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

वार्षिक अधिवेशन व सम्मान समारोह में विधायक रोहित साहू सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– परिक्षेत्र साहू समाज राजिम ग्रामीण के तत्वावधान में ग्राम कुम्ही में राजिम माता जयंती, वार्षिक अधिवेशन और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। इस कार्यक्रम में समाज की एकता देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजिम विधायक रोहित साहू थे, प्रमुख अतिथि छग स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष चंदूलाल साहू जबकि अध्यक्षता साहू समाज के जिलाध्यक्ष प्रवीण साहू ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत राजिम माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। ग्राम कुम्ही में आयोजित इस समारोह में आस-पास के गांवों से आए साहू समाज के बंधुओं ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में विधायक रोहित साहू ने कहा कि साहू समाज अत्यंत सशक्त समाज है और सामाजिक सरोकारों में भी अग्रणी है। राजिम माता का जीवन हमें त्याग, तपस्या और जनसेवा की प्रेरणा देता है।

समाज के लोगों को उनके पदचिह्नों पर चलते हुए शिक्षा और एकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करना चाहिए। समारोह के दौरान आयोजित वार्षिक अधिवेशन में समाज के पदाधिकारियों ने सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने, शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने पर विस्तृत चर्चा की।

प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित 

समाज के वरिष्ठजनों ने युवाओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेज कर रखना ही समाज की असली ताकत है। इस दौरान वर्ष भर शिक्षा, खेल, कला और सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के होनहार विद्यार्थियों और विशिष्ट व्यक्तियों को विधायक रोहित साहू व अन्य पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर साहू समाज के परिक्षेत्र अध्यक्ष प्रकाश साहू, उपाध्यक्ष बेदराम साहू, संगठन सचिव दानी राम साहू, महिला उपाध्यक्ष नंदनी साहू, महिला संगठन सचिव सोनिया साहू, सचिव लीलाराम साहू, पूर्व सचिव किशोर कुमार साहू, कोषाध्यक्ष प्रकाशचंद साहू, अंकेक्षक उत्तम साहू, संरक्षक नंदुराम साहू, विभिन्न गांवों के साहू समाज ग्रामीण अध्यक्ष,समाज के वरिष्ठ नागरिक, महिला प्रकोष्ठ की सदस्य और बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

कुंभकल्प मेला शांतिपूर्वक संपन्न : विधायक रोहित साहू ने जताया आभार, कहा …..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button