छुरा ब्रेकिंग: लोडर से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत, काम से घर लौट रहा था युवक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन :– छुरा क्षेत्र से एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है। जहां खड़े लोडर से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही छुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना छुरा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार छुरा क्षेत्र के अंतर्गत बोडराबाधा क्षेत्र के खुड़ियाडिही मोड़ पर गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाला ड़क हादसा हो गया, जिसमें जामली निवासी 32 वर्षीय सुनील साहू पिता बिसराम साहू की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक रोज की तरह अपने काम से वापस गांव लौट रहा था। इसी दौरान किसी कारणवश एक लोडर वाहन बीच सड़क पर खड़ा था। जिससे सुनील की बाइक सीधे लोडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि यह लोडर वाहन सड़क निर्माण में उपयोग होने वाली मशीन लादकर आगे की ओर ले जा रहा था। जिसे कुछ कारणवश सड़क पर खड़ा कर दिया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोड़ के पास वाहन खड़ा होने के कारण लोडर वाहन ठीक से दिखाई नहीं पड़ रहा था, जिससे यह हादसा हो गया।
जीवन का भी आखिरी मोड़ साबित हुआ

ग्रामीणों का कहना है कि जिस मुख्य मार्ग से होकर सुनील अपने गांव जामली पहुंचता था, उसी मार्ग का यह अंतिम मोड़ उसके जीवन का भी आखिरी मोड़ साबित हुआ। शाम के समय घर लौटते वक्त किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह सफर अधूरा रह जाएगा। घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही छुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर खड़े भारी वाहनों की उचित व्यवस्था और सुरक्षा मानकों के पालन की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8
यह खबर भी जरुर पढ़े
गरियाबंद में कार और बाइक की टक्कर, टक्कर के बाद पलटी कार, एक की मौत











