युवक की बेरहमी से हत्या, खेत में अर्धनग्न हालत में मिली खून से लथपथ लाश, दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद हुआ था लापता

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से हमले के गंभीर निशान मिले हैं, जिससे उसकी बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम संबलपुरी निवासी सतीश कौशिक पिता भीष्म कौशिक (27) पेंटिंग का काम करता था और रोजाना काम के सिलसिले में बिलासपुर आता-जाता था। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह सतीश काम पर जाने के बजाय अपने कुछ दोस्तों के साथ शराब पीकर घूम रहा था। दोपहर करीब 12 बजे तक वह अपने एक दोस्त के साथ देखा गया था, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।
इसी बीच कुछ समय बाद बायपास रोड के पास एक खेत में उसकी खून से लथपथ लाश पड़ी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तथा पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलते ही सकरी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
सिर और चेहरे पर गहरे वार के निशान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सतीश की लाश अर्धनग्न अवस्था में था। उसके सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से किए गए गंभीर वार के निशान पाए गए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने उस पर हमला कर बेरहमी से हत्या की है।
दोस्तों से पूछताछ, सर्च डॉग भी बुलाया गया
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड टीम को भी मौके पर बुलाया है। वहीं मृतक के साथ शराब पीकर घूमने वाले युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या के कारणों और आरोपियों का खुलासा किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r











