लव मैरिज के 6 महीने बाद पति की हत्या: पत्नी, तीन सालियां और जीजा गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक महिला ने अपने मायके पक्ष के रिश्तेदारों के साथ मिलकर पति की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुनील राम ने करीब छह महीने पहले कांसाबेल थाना क्षेत्र के ढेंगुरजोर निवासी मीरा बाई (20) से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। बताया जा रहा है कि 1 मार्च को एक बार फिर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि मीरा बाई ने अपने मायके पक्ष के लोगों को घर बुला लिया।
पत्नी और उसके बहनों ने की मारपीट
इसके बाद मीरा बाई, उसकी बहनों और अन्य रिश्तेदारों ने मिलकर सुनील राम के साथ जमकर मारपीट की। घटना के बाद आरोपी पत्नी अपने परिजनों के साथ मायके चली गई। इधर, मारपीट के दो दिन बाद 3 मार्च को सुनील की तबीयत बिगड़ने लगी। उसने अपनी मां पार्वती बाई को शरीर में असहनीय दर्द होने की शिकायत की। मां ने पानी पिलाया और मालिश की, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।
अंदरूनी चोट से हुई युवक की मौत
घटना की सूचना मृतक की मां द्वारा नारायणपुर थाने में दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि सुनील की मौत अंदरूनी चोटों के कारण हुई है, जो हत्या की श्रेणी में आता है। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि इस घटना में आरोपी पत्नी मीरा बाई, उसकी बहनें मुनिया बाई, मीना बाई, पुष्पा बाई और शंकर राम शामिल थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 190 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
पत्नी ने रची खौफनाक साजिश: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, थार से कुचलकर हादसा दिखाने की कोशिश











