तीन कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ संपन्न हुआ सामूहिक पुंसवन संस्कार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गायत्री शक्तिपीठ राजिम में चैत्र नवरात्रि एवं हिंदू नवर्ष के पावन अवसर पर आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी के अंतर्गत 21 गर्भवती माताओं का सामूहिक पुंसवन संस्कार संपन्न हुआ। इस दौरान नवरात्रि के पावन पर्व पर तीन कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन कर विश्व कल्याण के लिए गायत्री मंत्र के साथ आहुति दी गई। 

गायत्री शक्तिपीठ राजिम की सहायक प्रबंध ट्रस्टी चंद्रलेखा गुप्ता ने कहा कि आने वाले संतान को श्रेष्ठ, प्रखर तेजस्वी, बुद्धिमान और सभ्य कैसे बनाएं अपनी दिनचर्या कैसे रखें, घर परिवार के लोग गर्भवती माता से किस प्रकार व्यवहार करे इस संस्कार के माध्यम से बताया जाता है। आज के इस भागदौड़ जिंदगी में किसी के पास समय नहीं है जो बच्चों को संस्कार दे सके। माता को जननी कहा गया जो आने वाली संतान को जैसा चाहे बनाया जा सकता है। मां मदालसा, जीजा बाई, शकुंतला, सीता, आदि माताओं ने विश्व को श्रेष्ठ संतान दिया था। अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा श्रेष्ठ संतान गढ़ने की विधि को आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी का नाम दिया गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक ओमेश्वरी साहू ने कहा कि गायत्री परिवार का यह कार्यक्रम प्रभाव शाली है बच्चो को सुसंस्कारित करने के लिए एवं आने वाले पीढ़ी को श्रेष्ठ बनाने के लिए बहुत अच्छा कार्य है। आगे कहा कि कुपोषण को दूर करने के लिए पोषण एवं स्वास्थ्य स्वच्छता का आवश्यक परामर्श साथ ही जन जागरूकता अभियान चलाया जाता है। पर्यवेक्षक ओमेश्वरी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं गर्भवती बहनों को साहित्य मंत्रलेखन श्रीफल से सम्मान किया गया।

इनका रहा सहयोग 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवम गायत्री परिजन चंद्रलेखा गुप्ता, संतोष कुमार साहू, गीतांजलि साहू, सीता साहू, दीपा साहू, महेश्वरी साहू, अंजली घाटगे, लुकेश्वरी दीवान, ओमिन साहू, शांति, अहिल्या, कुसुम, धरमगुड़ी सीमा गुप्ता, अन्नपूर्णा जोशी, आरती नगरची, इंद्राणी सोनी, सरोज सिन्हा, मोहिनी साहू, कौशल्या शर्मा, सुषमा शर्मा, आशा ठाकुर, ममता नवरंगे, रंजना चंद्राकर का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

संतोष कुमार साहू ट्रस्टी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गायत्री परिवार के द्वारा यज्ञ के साथ विभिन्न संस्कार निःशुल्क कराए जाते है। प्रतिदिन सुबह 7.30 से 8.30 तक गायत्री शक्तिपीठ राजिम में नियमित यज्ञ होता है।सभी उपस्थित जनों का गायत्री परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

गायत्री शक्तिपीठ नवापारा में कर्मकांड, डफली एवं गीत-संगीत प्रशिक्षण का हुआ शुभारम्भ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button