नदी में तैरते मिली अज्ञात युवक की लाश, पहचान में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नदी में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला। घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और नदी पुल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों में संपर्क कर युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। घटना चंद्रपुर क्षेत्र का है।
राहगीरों की नजर पड़ी, हुआ खुलासा
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह के समय मांड नदी पुल से गुजर रहे कुछ राहगीरों की नजर पानी में एक स्थिर वस्तु पर पड़ी। संदेह होने पर पास जाकर देखने पर पता चला कि वह एक युवक का शव है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हादसा या हत्या? जांच जारी
प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला दुर्घटना का है या फिर किसी साजिश के तहत हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी संभावित एंगल से मामले की जांच की जा रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
ब्रेकिंग: महानदी घाट पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी रायपुर पुलिस











