ब्रेकिंग: नवविवाहिता की मौत पर आया नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, पति पर केस दर्ज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक में 26 साल की नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। महिला के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिसके रिपोर्ट में दम घुंटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। मामले में पुलिस ने हत्या मानते हुए पति के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 30 मार्च की शाम ग्राम हरदी में सोमबाई यादव (26) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। प्रारंभ में परिजनों द्वारा सीने में दर्द से मौत होने की बात कही गई थी, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस को मृतका के गले पर चोट के निशान मिले, जिससे मामला संदिग्ध हो गया। सूचना पर करेलीबड़ी चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और शव का पंचनामा कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में कराया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि

मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर द्वारा जारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की मौत श्वास अवरुद्ध होने से हुई है और मौत की प्रकृति ‘होमिसाइडल’ (हत्या) है। रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने मृतका के पति चंद्रशेखर यादव के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पति पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप

मृतका के मायके पक्ष ने बयान में बताया कि वर्ष 2022 में सोमबाई की शादी चंद्रशेखर यादव से हुई थी। वर्ष 2025 में उसने एक बच्चे को जन्म दिया था, जिसकी कुछ घंटों बाद मौत हो गई थी। इसके बाद से पति द्वारा उसे संतान न होने को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि घटना के दिन भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ और पति ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

पहले बताया गया था सामान्य मौत

शुरुआत में मामले को सामान्य मृत्यु बताकर टालने की कोशिश की गई थी, लेकिन गले पर मिले निशानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले को पलट दिया। पुलिस अब हत्या के एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादी के 12 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल के टॉयलेट में इस हाल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button