पेड़ पर फांसी लगाकर ग्रामीण ने की आत्महत्या, 15 फीट ऊंचे पेड़ पर झूलता मिला शव, कारण अज्ञात

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक ग्रामीण ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि ग्रामीण खेत में सीढ़ी लेकर पहुंचा और करीब 15 फीट ऊंचे पेड़ पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला बलौदाबाजार जिले कोतवाली क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार ग्राम अमेरा निवासी कार्तिक साहू (80 वर्ष) पिछले करीब 15 दिनों से घर में अकेले रह रहे थे। बताया जा रहा है कि वे अपने घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित खेत में पहुंचा और पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। ग्रामीणों के अनुसार आत्महत्या से पहले बुजुर्ग ने तुलसी का पत्ता खाया था और अपने सिर पर भी तुलसी का पत्ता बांध रखा था। सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर गए तो उन्होंने बुजुर्ग को पेड़ पर फंदे से झूलते देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, आयुष्मान अस्पताल में करती थी काम, जांच में जुटी पुलिस











