आवारा कुत्तों ने हिरण पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल हुआ हिरण, ग्रामीणों और वन विभाग की सतर्कता से बची जान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पांडुका वन परिक्षेत्र में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक हिरण पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि कुत्तों ने हिरण के पैर को बुरी तरह काट लिया, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और भागने में असमर्थ हो गया। लेकिन ग्रामीणों और वन विभाग की सतर्कता से उस हिरण की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार पांडुका वन परिक्षेत्र के ग्राम जूनवानी (पंक्तियाँ) में एक हिरण खाने और पानी की तलाश में पहुंच गया। तभी उस पर सड़क पर घूम रहे आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने हिरण का पैर बुरी तरह जख्मी कर दिया, जिससे हिरण जमीन पर गिर गया और मौके से भाग नहीं पाया। कुत्ते उस पर टूट पड़े।

घटना के दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत स्थिति को समझते हुए मानवता का परिचय दिया और बिना देर किए वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से घायल हिरण को सुरक्षित रेस्क्यू कर जुनवानी नाका लाया गया।

जुनवानी नाका में वन अमले द्वारा हिरण का प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद हिरण को निगरानी में रखा गया है। वन विभाग के अनुसार फिलहाल हिरण की हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। ग्रामीणों की जागरूकता और वन विभाग की तत्परता की सराहना भी की जा रही है। समय रहते किए गए प्रयासों से एक बेजुबान वन्यजीव की जान बचाई जा सकी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button