विधायक इन्द्र कुमार साहू पर लगे आरोप बेबुनियाद, छवि खराब करने की साजिश – नागेन्द्र वर्मा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– विधायक इन्द्र कुमार साहू पर लगाए जा रहे आरोपों को भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए इसे उनकी बढ़ती लोकप्रियता को बदनाम करने की साजिश करार दिया है। भाजपा नवापारा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पार्टी के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि की छवि धूमिल करने के लिए सुनियोजित प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश में संगठनात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चम्पारण मंडल में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के दौरान विधायक इन्द्र कुमार साहू ने “मन की बात एवं जिज्ञासा” विषय पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम लोग विपक्ष के कारण चुनाव नही हारते, हमारे ही पार्टी में भितरघात करने वाले कार्यकर्ता रहते है जिसके कारण चुनाव हारते है उन लोगो को गद्दार कहा, जो सही है।

नागेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को मोबाईल बन्द रखने कहा जाता है। पार्टी-परिवार के बीच में एक दूसरे के विचारों का आदान प्रदान किया जाता है। लेकिन वहाँ की गई चर्चा को तोड़-मरोड़कर बाहर प्रस्तुत किया जा रहा है, जो अनुचित है। इससे साफ जाहिर हो रहा कि जो लोग हमारे पार्टी के अंदर की बातों को बाहर तक पहुंचने का काम कर रहे वह पार्टी से गद्दारी करने का काम कर रहे है। 

कुछ लोगों को रास नही आ रहा

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधायक इन्द्र कुमार साहू एक साधारण किसान परिवार से निकलकर अपनी मेहनत, ईमानदारी और जनसेवा के बल पर जनता के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं। खासकर ग्रामीण और किसान वर्ग में उनकी पकड़ लगातार मजबूत हो रही है। जो कुछ लोगों को रास नही आ रहा है, यही वजह है कि उनकी छवि को धूमिल करने के लिए बेबुनियाद आरोपों का सहारा लिया जा रहा है। 

 भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो जनप्रतिनिधि सड़क, शिक्षा, सिंचाई और किसानों के हित में जमीनी स्तर पर काम कर रहा है, उसे बदनाम करने की कोशिश अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पार्टी अपने नेता के साथ मजबूती से खड़ी है और इस तरह की साजिशों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर विधायक ने कार्यकर्ताओं को कहा “गद्दार”, लगाए जमकर आरोप, मचा बवाल, वीडियो वायरल, VIDEO

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button