“पेट्रोल भरवाओ, तब छोड़ेंगे” : नवापारा में पुलिस पर रिश्वत और मारपीट का गंभीर आरोप, थाने और पालिका के बाहर विरोध प्रदर्शन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा में पुलिस द्वारा सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है, जिसके विरोध में पीड़ित और परिजनों ने थाने और नगरपालिका के सामने प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि पीड़ित को चोरी के मामले में पूछताछ करने बुलाया गया और फिर मारपीट की गई। इस दौरान पीड़ित के एक हाथ में गंभीर चोटे आई है। मामला गोबरा नवापारा थाना का है।

जानकारी के अनुसार, जुगे माचखंड गोबरा नगर पालिका का सफाई कर्मचारी है। जुगे माचखंड के अनुसार मंगलवार सुबह आरक्षक हुलास साहू उसे सफाई के बहाने थाने लेकर आया था। इसी दौरान आरक्षक ने चोरी की एक घटना के संबंध में पूछताछ शुरू की, फिर वह मारपीट पर उतारू हो गया। पूछताछ के नाम पर उससे बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया है।

जिसके बाद आज सुबह पीड़ित के परिजन, मोहल्लेवासी और नगर पालिका के अन्य सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या में पीड़ित के साथ गोबरा नवापारा थाने और फिर नगरपालिका पहुंचे और दोषी आरक्षक पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। खबर मिलते ही कांग्रेसी पार्षद और नेता भी थाने पहुंचे और आरोपी आरक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि आम जनता और कर्मचारियों के साथ इस तरह की मारपीट बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पुलिसकर्मी पर तत्काल सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

रिश्वत मांगने का आरोप

वहीं इस मामले में पीड़ित की बेटी का आरोप है कि जब वह अपने परिजनों के साथ पिता को छुड़ाने थाना पहुंची तो एक पुलिस वाले ने गाड़ी का टैंक पेट्रोल से फूल कराने पर उसके पिता को छोड़ने की बात कही। इस दौरान उसकी मां और अन्य लोग भी मौजूद थे।

क्या है पूरा मामला

नवापारा नगर पालिका CMO ने बताया कि नल घर स्थित स्टोर रूम में चोरी हो गई थी। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई थी। इस दौरान पता चला कि जुगे माचखंड को चोरों की कुछ जानकारी है इसकी सूचना भी पुलिस को दी गई। जिसके बाद उसे पूछताक्ष के लिए ले जाया गया, पूछताक्ष के दौरान उसने कहा कि वह कुछ नहीं जानता। जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया।

वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन अब तक आरक्षक पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस घटना के बाद नगर के लोगों में भी पुलिस की कार्यशैली को लेकर बातें हो रही है। लोग भी पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग कर रहे है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 4.20 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button