अभनपुर-रायपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर-रायपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार रायपुर मार्ग पर मोहन ढाबा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऊपरवारा निवासी राजेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राजेश यादव दूध बेचने का काम करते थे। वे अपनी बाइक से दूध बेचने निकले थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।
घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुछ देर बाधित रहा आवागमन
हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है साथ ही अज्ञात वाहन के पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
अभनपुर में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर











